Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeअपराधएक साथ 11 कैदी हो सकेंगे ऑनलाइन पेश

एक साथ 11 कैदी हो सकेंगे ऑनलाइन पेश

हल्द्वानी। उप-कारागार हल्द्वानी से कैदी अब कोर्ट में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे। इसके लिए जेल के अंदर भवन तैयार है, जिसमें 11 केबिन बनाए जा रहे हैं। हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ ही यहां 11 कंप्यूटर सिस्टम भी लगेंगे। अगले दो से तीन माह में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जताई गई है।उप-कारागार में इस समय 1102 कैदी हैं। इसमें 896 ऊधमसिंह नगर से जबकि 206 नैनीताल जनपद के हैं। कैदियों को पेशी के लिए ऊधमसिंह नगर, नैनीताल तक ले जाया जाता है। इससे विभाग पर खर्च बढ़ जाता है। सुरक्षा व्यवस्था का भी इसमें खास ध्यान रखना पड़ता है। दो साल पहले कैदियों की ऑनलाइन पेशी के लिए भवन और उनमें केबिन का प्रस्ताव बनाया गया।

पेयजल निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाते हुए धन भी अवमुक्त कर दिया गया। अब कार्यदायी संस्था ने जेल के अंदर भवन तैयार कर दिया गया है। अब यहां 11 केबिन बनाए जाने हैं। इन सभी में कंप्यूटर सिस्टम के साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा भी दी जानी है।एक कंट्रोल रूम भी बनेगा जिससे कैदियों पर सीधे विभागीय अफसर नजर रख सकेंगे। इस काम को कार्यदायी संस्था को मार्च 2024 में पूर्ण कर लेना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।उप कारागार के जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यदायी संस्था से वार्ता हुई है। उम्मीद है दो से तीन माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद यहां से 11 कैदी एक साथ कोर्ट में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments