Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्ड13 बीघा गेहूं की फसल आग लगने से हुई राख

13 बीघा गेहूं की फसल आग लगने से हुई राख

खेत में आग लगने से किसानों की 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बामुश्किल आग को बुझाया। प्रशासन और ऊर्जा निगम की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। टांडा टिहरा के किसान सुलेख सिंह और सुरेश सिंह दोनों भाई हैं। जिनका लगभग 16 बीघा गेहूं का एक खेत पककर तैयार हो गया था। किसानों की ओर से खेत में कटाई कराई जा रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगता देख गेहूं की फसल काट रहे किसानों की ओर से खेत मालिक को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर खेत मालिक ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, तब जाकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान मात्र करीब तीन बीघा फसल ही आग से बचा पाए। किसानों ने आग लगने की जानकारी ऊर्जा निगम और तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर लेखपाल सुरेंद्र सिंह और ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम की ओर से आग के कारणों का पता लगाया गया। उनकी ओर से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। पीड़ित किसानों ने बताया हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से उठी चिंगारी से आग लगी है, इसलिए उन्हें फसल जलने का उचित मुआवजा दिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments