Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड14 नए मरीज सामने आए दून अस्पताल से एक दिन पहले डिस्चार्ज...

14 नए मरीज सामने आए दून अस्पताल से एक दिन पहले डिस्चार्ज हुए दो लोग फिर भर्ती

कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाकर बीमार हुए दो लोग डिस्चार्ज होने के अगले ही दिन फिर से दून अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। चिकित्सक के मुताबिक मरीजों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी। इनके साथ ही चौथे दिन भी 14 मरीज अस्पताल पहुंचे।अस्पताल की आपात चिकित्साधिकारी डॉ. समृद्धि ने बताया कि इन मरीजों को जब अस्पताल लाया गया था, उनकी धड़कन काफी तेज थी। इसके अलावा उन्हें काफी घबराहट भी हो रही थी। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की थी। इसके बाद उन्हें भर्ती कर दिया गया है। मरीजों को अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विजय भंडारी की देखरेख में भर्ती किया गया है।

कुट्टू के आटे का सेवन कर बीमार होने वाले मरीज चौथे दिन भी सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 14 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। जिले के सात अस्पतालों में अभी भी 21 मरीज भर्ती हैं। इसमें 14 नए और शेष पुराने मरीज हैं। पिछले तीन दिनों में कुट्टू का आटा खाकर बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए हैं। इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। इसके लिए सरकार भी लोगों से लगातार अपील कर रही है। बुधवार जिले के 20 अस्पतालों में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 380 पहुंच गई है। मंगलवार को यह आंकड़ा 366 का था।

इन अस्पतालों में इतने मरीज भर्ती
दून मेडिकल कॉलेज 5
कोरोनेशन अस्पताल 5
वेलमेड चिकित्सालय 1
श्रीमहंत इंदिरेश चिकित्सालय 4
कैलाश चिकित्सालय 3
आरोग्यधाम चिकित्सालय 1
मैक्स चिकित्सालय 2

कुट्टू का आटा खाकर बीमार होने वाली बेहद कम संख्या में मरीज शेष रह गए हैं। सभी भर्ती मरीजों की सही ढंग से देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं। आज भी कई लोग डिस्चार्ज हुए हैं। – डॉ. आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments