Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड20 बीडीसी व 27 प्रधान चुनी जाएंगी महिलाएं

20 बीडीसी व 27 प्रधान चुनी जाएंगी महिलाएं

आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के बाद ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महिलाओं के पचास प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था के हिसाब से विकासनगर ब्लाॅक में पंचायत चुनाव के बाद बीस क्षेत्र पंचायत सदस्य व 27 प्रधान पदों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।पंचायत चुनाव के लिए चल रही आरक्षण व्यवस्था की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकासनगर ब्लाॅक की कुल 40 क्षेत्र पंचायत सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए छह सीट आरक्षित की गई हैं जिनमें तीन महिला व तीन को सामान्य रखा गया है। इसी प्रकार से अनुसूचित जाति के लिए पांच सीट आरक्षित रहेंगी जिनमें तीन सीट महिलाओं के लिए और दो सीट सामान्य रहेंगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल नौ सीट आरक्षित की गई हैं जिनमें पांच महिलाओं के लिए व चार सामान्य रहेंगी।

सामान्य महिलाओं के लिए नौ सीट रहेंगी जबकि 11 सीट को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। बताते चलें कि क्षेत्र पंचायत की कुल 40 में से 20 सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार से ब्लाॅक में ग्राम पंचायतों के प्रधान के कुल 53 पद हैं जिनमें से 27 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 26 पर पुरुष चुनाव लड़ सकेंगे। जातिगत आरक्षण के हिसाब से अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पंचायत आरक्षित रहेंगी जिनमें, महिलाओं के लिए सात और सामान्य श्रेणी के लिए छह सीट रखी गई हैं। इसी प्रकार से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुल छह सीट आरक्षित रहेंगी जिनमें, महिला तीन व सामान्य तीन होंगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सात सीट आरक्षित की गई हैं जिनमें, महिला चार व सामान्य तीन होंगी। पंचायतों में सामान्य महिलाएं 13 ग्राम पंचायतों में व अनारक्षित श्रेणी के प्रत्याशी 14 ग्राम पंचायतों में अपनी किस्मत आजमा सकेंगे। उधर आरक्षण की अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद से ग्राम पंचायतों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments