Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेश200 बीघा गेहूं की फसल राख दमकल की कई गाड़ियां मौके पर...

200 बीघा गेहूं की फसल राख दमकल की कई गाड़ियां मौके पर बहेड़ी इलाके में आग लगने से मचा हाहाकार

बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के सिगौती गांव में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया और किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए, बहेड़ी के अलावा बरेली और किच्छा से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर बुलाया गया था। फायर ब्रिगेड की कई टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है।

किसानों को भारी नुकसान
इस भीषण अग्निकांड से सिगौती गांव के कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। करीब 200 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। यह फसल कटाई के लिए तैयार थी, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments