Friday, March 20, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्ड25 वन कर्मियों से जवाब तलब मसूरी वन प्रभाग में सीमा स्तंभ...

25 वन कर्मियों से जवाब तलब मसूरी वन प्रभाग में सीमा स्तंभ गायब होने का मामला

मसूरी वन प्रभाग में सीमा स्तंभ गायब होने के प्रकरण में डिवीजन के करीब 25 वन कर्मियों से जवाब मांगा गया है। इसमें कुछ कर्मियों ने जवाब दे भी दिया है, जिसका परीक्षण किया जा रहा है।पिछले साल मसूरी वन प्रभाग में 7375 सीमा स्तंभ गायब होने का मामला सामने आया था। तत्कालीन मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना संजीव चतुर्वेदी ने मामले की जानकारी प्रमुख वन संरक्षक को देते हुए मामले की जांच कराने को कहा था। इस मामले में मुख्य वन संरक्षक संजीव ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भी पत्र लिखा था, जिसके बाद मंत्रालय ने 28 अगस्त 2025 को शासन को पत्र भेजते हुए मामले की जांच कराते हुए विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा था।इस प्रकरण के दृष्टिगत वन प्रभाग के करीब 25 वन आरक्षी, वन दरोगा से जवाब देने को कहा गया है। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि एक महीने पहले कर्मियों को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इसमें कुछ के जवाब आ भी गए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच हो चुकी
सीमा स्तंभ गायब होने के प्रकरण में जांच वन संरक्षक राजीव धीमान की अध्यक्षता में बनी कमेटी को सौंपी गई थी, यह जांच पूरी हो चुकी है। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल धीरज पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच वन संरक्षक ने की थी, जिसे सौंपा जा चुका है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments