Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डकिसानों को होगा वितरित 4,833 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा

किसानों को होगा वितरित 4,833 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा

रुद्रपुर। रबी सीजन में किसानों को अच्छी किस्म के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बार गेहूं, सरसों व मटर के बीज की कृषि विभाग की तरफ से शासन से डिमांड की गई थी। जिस पर शासन ने करीब 4,833 क्विंटल गेहूं का प्रमाणित बीज ऊधमसिंह नगर को भेज दिया है। बीजों का वितरण सभी न्याय पंचायतों के भंडार गृहों से किया जाएगा।ऊधमसिंह नगर में गेहूं की अच्छी खेती होती है। जिले में एक लाख से अधिक हेक्टेयर में प्रतिवर्ष गेहूं की फसल बोई जाती है। इस वर्ष कृषि विभाग ने अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके लिए निदेशालय से बीज की डिमांड की गई। इस पर निदेशालय की ओर से 4833 क्विंटल गेहूं का बीज, एक क्विंटल मटर का प्रदर्शन बीज और 38 क्विंटल सरसों का बीज जिले में भेज दिया गया है। जिले पर उपलब्ध बीजों को जिले की सभी 27 न्याय पंचायतों के गोदामों में भेजा जा रहा है। इसमें गेहूं के प्रमाणित बीज दो हजार रुपये प्रति क्विंटल अनुदान पर दिए जाएंगे। वहीं सरसों का बीज 50 प्रतिशत प्रति क्विंटल अनुदान पर किसानों में बांटा जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि अभी तक उपलब्ध बीजों को भंडारण गृहों में भेजा जा रहा है। जहां पर किसानों को अनुदान के आधार पर वितरित किया जाएगा।

गेहूं बीज का नाम और उपलब्धता (क्विंटल में)–
पीबीडब्ल्यू 343 – 500
पीबीडब्ल्यू 184 – 1800
डीबीडब्ल्यू 327 – 1348
डीबीडब्ल्यू 222 – 580
डीबीडब्ल्यू 303 – 605

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments