कानपुर रेल खंड पर बायां किनारा के बीच पुल संख्या 110 पर काम की वजह से 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से दो अप्रैल से 12 मई तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 56 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है, कुछ का रूट बदला गया है और कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। कानपुर पुल पर किए जा रहे काम में डाउन लाइन पर स्टील ट्रस हटाकर एचबीम स्लीपर लगाया जाएगा। इस कारण मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है।
प्रभावित प्रमुख ट्रेनों का विवरण
13168 आगरा कैंट–कोलकाता एक्सप्रेस: 4, 11, 18, 25 अप्रैल और 2, 9 मई को कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज होते हुए दीनदयाल उपाध्याय तक डायवर्जन। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन पर नहीं आएगी।
12876 नीलांचल एक्सप्रेस (आनंद बिहार से): 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 अप्रैल और 1, 3, 5, 8, 10, 12 मई को भदोही, वाराणसी जंक्शन और काशी स्टेशन पर नहीं आएगी। डायवर्जन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होते हुए दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन।
19053 मुजफ्फरपुर जंक्शन एक्सप्रेस: 3, 10, 17, 24 अप्रैल और 1, 8 मई को आजमगढ़, मऊ, बलिया और छपरा जंक्शन नहीं आएगी। डायवर्जन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जंक्शन।
13238 कोटा–पटना एक्सप्रेस: 1 अप्रैल से 12 मई तक, जौनपुर और वाराणसी स्टेशन पर नहीं आएगी। डायवर्जन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन।
15734 फरक्का एक्सप्रेस: 1 अप्रैल से 12 मई तक, जौनपुर, जाफराबाद, जलालगंज और वाराणसी जंक्शन पर नहीं आएगी। डायवर्जन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन।







