Friday, November 14, 2025
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशभदोही-चंदौली तक चलाई जाएंगी वाराणसी के रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 58...

भदोही-चंदौली तक चलाई जाएंगी वाराणसी के रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 58 नई मिनी बसें

रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के बेड़े में जल्द ही 58 नई मिनी बसें जोड़ी जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए रूट तय कर प्रशासन ने पूरा प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय को भेज दिया है। हरी झंडी मिलने के बाद इनके संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।इन सभी बनों की लंबाई सात मीटर और 22 सीटर क्षमता वाली होंगी। फिलहाल रोडवेज के पास 32 से 52 सीटों वाली बड़ी बसें ही चल रही हैं, जबकि सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की 28 सीटर इलेक्ट्रिक बसें शहर और नजदीकी इलाकों में संचालित होती हैं। पहली बार 22 सीटर मिनी बसों के आने से शहर के भीतर और आसपास की कनेक्टिविटी और बेहतर होने की संभावना है।

नई बसों को भदोही, चंदौली, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सकलडीहा, चकिया और नौगढ़ जैसे प्रमुख मार्गों पर चलाने की योजना है। इन रूटों पर लंबे समय से सिटी बसों की कमी महसूस की जा रही थी। यात्रियों को छोटी दूरी की यात्रा के लिए पर्याप्त विकल्प नहीं मिल पा रहे थे, जिससे निजी वाहनों और ऑटो पर निर्भरता बढ़ गई थी। अब मिनी बसों के संचालन से यह समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि बसों के रूट और संचालन योजना पर काम पूरा हो चुका है। प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है और मंजूरी मिलते ही इन्हें सड़कों पर उतार दिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments