हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सत्यापन अभियान चलाया। 60 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया, जबकि सत्यापन न कराने वाले 10 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने कृष्णा नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग की। किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और घरेलू नौकरों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि 10 मकान मालिकों ने अपने यहां रह रहे किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराया है। इनके खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 10-10 हजार के चालान कर रिपोर्ट कोर्ट भेजी गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अभियान के दौरान 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 15 व्यक्तियों के 250-250 रुपये के चालान किए गए। कुल 3750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सभी मकान मालिकों को निर्देश दिए गए वे अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का शीघ्र सत्यापन कराएं। वहीं फड़-ठेली संचालकों और अस्थायी रूप से रह रहे लोगों को भी थाने में जाकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए जागरूक किया गया।
60 मकान मालिका का किया सत्यापन 10 पर एक लाख जुर्माना
RELATED ARTICLES







