Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeअपराध66.288 किलो मादक पदार्थ हुआ बरामद वाहन सीज टॉली बैग में गांजा...

66.288 किलो मादक पदार्थ हुआ बरामद वाहन सीज टॉली बैग में गांजा ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा जिले की कोतवाली रानीखेत और एसओजी ने सोमवार सुबह अशोक द्वार रानीखेत के पास चैकिंग के दौरान 66.288 किलो गांजे के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर रानीखेत से हल्द्वानी जा रहे थे। इन्होंने ट्रॉली बैग में गांजा छुपाकर रखा था। कोतवाल रानीखेत भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि जिला ऊधमसिंह नगर काशीपुर, खरमासी निवासी विकास के साथ रामनगर रोड, काशीपुर निवासी अनमोल सिंह व ग्राम प्रतापपुर, नानकमत्ता निवासी जसपाल सिंह, ट्रॉली बैग में लगेज होने का दिखावा कर गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही सफेद रंग की कार भी सीज की गई है। पुलिस टीम गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों की जानकारी जुटा रही है। हम नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम गांजा के स्रोत और नेटवर्क का पता लगा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। – सीओ रानीखेत विमल प्रसाद

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments