हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्री मांगों के लिए सोमवार से लोनिवि के इंजीनियर हड़ताल पर रहेंगे। इसका एलान पूर्व में किया गया था। अनुमान के मुताबिक कुमाऊं में 800 से अधिक इंजीनियरों के काम न करने से विकास कार्य प्रभावित होंगे। सीजन में सड़क आदि निर्माण कार्यों पर असर पड़ सकता है। महासंघ के जिला सचिव गणेश रौतेला ने बताया कि प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होनी है। सिंचाई, लघु सिंचाई आदि विभागों के इंजीनियर पूरी तरह कामकाज से दूर रहेंगे। पूर्व में भी आंदोलन कार्यक्रम चलाया गया था। इंजीनियर मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व में जिला स्तर के साथ ही देहरादून तक आंदोलन चलाया।
कुमाऊं में 900 डिप्लोमा इंजीनियर आज से करेंगे हड़ताल
RELATED ARTICLES







