Friday, November 21, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डनई तबादला नीति से पहली बार 95 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

नई तबादला नीति से पहली बार 95 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

नई तबादला नीति लागू होने के बाद सचिवालय प्रशासन ने पहली बार 95 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले कर दिए हैं। अब इनसे उच्च पदों पर तबादला सूची जारी होने का इंतजार है।बीते दिनों सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए नई तबादला नीति लागू की थी। इस नीति के तहत वैसे तो पहले ही तबादले होने थे लेकिन कुछ कारणों से अटके थे। सचिवालय संघ, सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने इस नीति के तहत तबादले न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी ने तबादला नीति के तहत 95 अधिकारी, कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 49 समीक्षा अधिकारी, 15 सहायक समीक्षा अधिकारी और 31 कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।माम अनुभाग ऐसे हैं, जिनमें ये समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर पांच साल से भी अधिक समय से जमे हुए थे। इन सभी के अनुभाग बदल गए हैं। अब इनसे उच्च पदों अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव के पदों पर तबादले की सूची जारी होने का इंतजार है। इनमें भी तमाम ऐसे अधिकारी हैं जो कि वर्षों से एक ही विभाग में डटे हुए हैं। सचिवालय संघ का ये भी कहना था कि इस कारण दूसरे लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा।

यहां देखें पूरी सूची
समीक्षा अधिकारी
सहायक समीक्षा अधिकारी
कंप्यूटर ऑपरेटर

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments