Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डचोरी छिपे शीशमबाड़ा संयंत्र में भेजा जा रहा हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा

चोरी छिपे शीशमबाड़ा संयंत्र में भेजा जा रहा हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा

नगर निगम देहरादून के रोक के बाद भी चोरी छिपे सेलाकुई नगर पंचायत के वाहनों से हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा है। जबकि, नगर पालिका दावा कर रही है कि कूड़े को निस्तारण के हरियाणा भेजा जाता है। पूर्व में पछवादून संयुक्त संघर्ष समिति ने सेलाकुई के कूड़ा वाहनों को शीशमबाड़ा में कूड़ा ले जाते पकड़ा था। वहीं, कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निजी प्लॉट में कूड़े का ढेर लग रहा है।अगस्त 2022 में नगर निगम देहरादून ने विकासनगर और हरबर्टपुर नगर पालिका को शीशमबाड़ा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में कूड़ा भेजने पर रोक लगा दी थी। उसके बाद विकासनगर ने अपना ट्रचिंग ग्राउंड और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तैयार कर ली थी। लेकिन, नगर पालिका हरबर्टपुर के पास ट्रचिंग ग्राउंड और संयंत्र दोनों ही नहीं है। पछवादून संघर्ष समिति ने दावा किया था कि हरबर्टपुर का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा है। इसी साल 12 मार्च को समिति के पदाधिकारियों ने नगर पालिका के कूड़ा वाहनों को संयंत्र के बाहर पकड़ा था और लौटा दिया था। उसके बाद 16 मार्च को पदाधिकारियों ने सेलाकुई नगर पंचायत के ट्रैक्टर से हरबर्टपुर नगर पालिका की कूड़े से भरी ट्रॉली को संयंत्र ले जाते हुए बीच रास्ते में पकड़ लिया था।

समिति के विरोध के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून ने सेलाकुई नगर पंचायत और हरबर्टपुर नगरपालिका के खिलाफ सेलाकुई थाने में तहरीर दी थी। उसके बाद नगर पालिका ने दावा किया था उन्होंने हरियाणा की कंपनी से कूड़ा निस्तारण के लिए अनुबंध कर लिया है। बुधवार को पड़ताल के दौरान सेलाकुई नगर पंचायत की ट्रैक्टर-ट्रॉली दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी प्लॉट के बाहर से कूड़ा उठाते नजर आई। उसके बाद कूड़ा वाहन बाबूगढ़ की ओर निकल गया। वहीं, सड़क मार्ग से कुछ दूरी पर स्थित निजी प्लॉट में पहले की तरह कूड़े के ढेर लगे थे। इससे पालिका की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था एक बार फिर संदेह के घेरे में है। नगर पालिका क्षेत्र से अब कूड़ा शीशमबाड़ा नहीं भेजा जा रहा है। हरियाणा की कंपनी कूड़ा कलेक्शन सेंटर से कूड़ा उठा रही है। सेलाकुई नगर पंचायत के वाहन के कूड़ा उठाने संबंधी मामले की जांच की जाएगी।- बीएल आर्या, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, हरबर्टपुर

पहले भी रोक के बाद हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा था। समिति ने स्वयं दो बार नगरपालिका के कर्मचारियों को कूड़े के साथ पकड़ा था। तब थाने में तहरीर भी दी गई थी। समिति को अब भी संदेह है कि हरबर्टपुर का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा है। इसकी पुष्टि करने के बाद नगर पालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। – राज गंगसारी, सचिव, पछवादून संघर्ष समिति

सेलाकुई नगर पंचायत के वाहनों से केवल क्षेत्र का ही कूड़ा उठाया जाता है। हरबर्टपुर नगर पालिका स्वयं अपने कूड़े का निस्तारण कर रही है। वाहन रिपेयरिंग के लिए हरबर्टपुर भेजा गया होगा। – एमएल, शाह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, सेलाकुई

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments