Saturday, November 8, 2025
advertisement
Homeअपराधहनी पर क्रिकेट मैच देखते समय झोंका था फायर चुनाव की रंजिश...

हनी पर क्रिकेट मैच देखते समय झोंका था फायर चुनाव की रंजिश में मारी थी गोली हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हल्द्वानी के जजी कोर्ट के पास वर्कशॉप लाईन स्थित अपनी दुकान में अपने साथी विशाल के साथ मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे युवक को गोली मारने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात फतेहपुर बसानी के जंगल से पकड़ लिया। मुख्य आरोपी सुमित हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने मामले में चार अन्य आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घायल हनी की हालत गंभीर है और सोमवार को उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।वैलेजली लॉज निवासी हनी प्रजापति (26) की जजी कार्यालय के निकट दुकान है। वह वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करता है। रविवार की शाम वह अपने दोस्त विशाल सती के साथ मैच देख रहा था। इसी बीच वहां आए सुमित बिष्ट ने हनी और विशाल को धमकाया। इसके बाद तमंचे से हनी को गोली मार दी। एसएसपी पीएन मीणा ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गोली मारने के बाद सुमित अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए कोतवाली, काठगोदाम, बनभूलपुरा, मुखानी थाना की पुलिस के साथ ही सीओ हल्द्वानी और एसओजी को लगाया था।

आरोपी के मोबाइल को सर्विंलांस पर लगाया गया। लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घर पर दबिश दी। फिर उसकी लोकेशन मुखानी थाना क्षेत्र बसानी के जंगल में मिली और वह वहां से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। वारदात में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हुआ है। उसने .32 बोर के तमंचे से गोली मारी थी। आरोपी ने कबूल किया कि चुनावी रंजिश में उसने हनी को गोली मारी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुमित बिष्ट उर्फ बाली, देवेश आलोक उर्फ सनी, रिंकू बिष्ट और मनीष जोशी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश में मुकदमा दर्ज किया है।

हिस्ट्रीशीटर है सुमित बिष्ट, दो बार लगा है गुंडा एक्ट
एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली शातिर बदमाश है, उसके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। दो बार उस पर गुंडा एक्ट तक लग चुका है। वर्ष 2011 में मारपीट व हत्या का प्रयास, 2016 में हत्या के प्रयास, 2017 में हत्या का प्रयास व गुंडा एक्ट, 2018 में मारपीट व छेड़छाड़, गुंडा एक्ट, 2020 में धमकी व मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे हल्द्वानी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया।

गोली मारने के बाद अपहरण की कोशिश : मामा
हनी के मामा योगेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई वह कुछ ही दूरी पर मौजूद था। जहां हनी मैच देख रहा था उस जगह सुमित बिष्ट उर्फ बाली कार से अपने साथी देवेश आलोक उर्फ सनी, रिंकू बिष्ट और मनीष जोशी के साथ उतरा और दुकान में गया। यहां उसने हनी और विशाल से कहा कि तुम लोगों ने चुनाव के समय विरोध किया जिसकी वजह से उसकी पत्नी पार्षद का चुनाव हार गई। इतना कहकर उसने पहला फायर हवा में किया। जब तक दोनों युवक कुछ समझ पाते तब तक उसने दूसरा फायर हनी पर झोंक दिया। गोली हनी के सिर से आर-पार निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया।हमलावरों ने घायल हनी को उठाया और अपनी कार में डालकर भागने लगे। योगेश ने हल्ला मचाते हुए पीछा किया तो कार कृष्णा अस्पताल की गली में मुड़ी। हमलावरों ने हनी को फेंका और भाग गए। पीछे से आए मामा योगेश ने हनी को अस्पताल में दाखिल कराया।

गोली का जवाब गोली से देगी पुलिस : एसएसपी
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि गोलीकांड की घटना जघन्य है। पुलिस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। अब यदि फिर गोली चलने की वारदात हुई तो पुलिस भी गोली का जवाब गोली से ही देगी। किसी भी स्थिति में गोली चलाने वाले को पुलिस नहीं बख्शेगी। एसएसपी के कड़े तेवर ने थाना पुलिस को भी चेतावनी दी है कि वह समय रहते हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर के आरोपियों की निगरानी तेज कर दें। जेल से बाहर अपराधियों की डिटेल रखें। यदि उनके खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत है तो कार्रवाई कर जेल भेजें।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments