Tuesday, December 23, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डचार लाख में हुआ था हाथी के दांतों का सौदा

चार लाख में हुआ था हाथी के दांतों का सौदा

रुद्रपुर। खटीमा में हाथी दांत के साथ पकड़े गए तस्कर ने हाथी के शिकार से इनकार किया है। पूछताछ ने उसने जंगल में दांत मिलने की बात कही है लेकिन संयुक्त टीम के गले तस्कर की कहानी नहीं उतर रही है।हाथी के मरने के बाद दांत निकाले गए हैं। लेकिन हाथी जंगली जानवरों से फसल बचाने को लगाए करंट से मरा या फिर उसका शिकार किया गया, ये साफ नहीं हो सका है।एसटीएफ को बीते कुछ दिनों से खटीमा में हाथी दांत तस्कर के होने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को पुख्ता सूचना पर एसटीएफ और खटीमा वन विभाग की संयुक्त टीम ने चकरपुर और बनबसा के बीच जंगल से बाइक सवार तस्कर उत्तम सिंह को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद हुए। पूछताछ ने उत्तम ने बताया कि हाथी दांत उसे जंगल में पड़े मिले थे। जिसके बाद उसने घर में दांत छिपाकर रख दिए थे। कुछ दिन पहले उसने नेपाल निवासी एक व्यक्ति से चार लाख में हाथी दांत का सौदा किया था।आज वो दांत देने के लिए बनबसा जा था था। उसने हाथी के शिकार से इनकार कर दिया। हालांकि एसटीएफ इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने का अंदेशा जता रही है।फिलहाल जिस नेपाली से उत्तम ने सौदा किया था, उसको भी चिन्हित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि तराई के तस्करों से नेपाली का संपर्क है। वह तराई से हाथी दांत लेकर नेपाल में अपने नेटवर्क से आगे पहुंचाता होगा। हालांकि पूर्व में भी हाथी दांत तस्करी में नेपाल कनेक्शन मिलता रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments