क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आंधी-बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब सहित अन्य फसलों काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुुआवजे की मांग की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम फनार, ओबरासैर, बंगुर, भूठ, खादर, टिवटाड़ आदि गांवों में सुबह से मौसम खराब था। दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश और 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, आडू, नाशपाती, चुल्लू, खुबानी, राजमा, टमाटर सहित अन्य फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि ने किसानों को मुसीबत में ला दिया है। ग्राम पंचायत फनार के निवर्तमान प्रधान अर्जुन राणा, हरीश राणा, बलबीर सिंह चौहान, रविंद्र सिंह राणा, कमलेश राणा, कमल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों भी ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ था। सेब टूटकर नीचे गिर गए थे। कहा कि किसानों के कर्ज लेकर खेती की है। फसल बरबाद होने से कर्ज की चिंता सता रही है। उन्होंने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के राजस्व उप निरीक्षकों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए है।
फसलों को हुआ नुकसान त्यूणी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि
RELATED ARTICLES