Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डलेकब्रिज व पार्किंग में कार्यरत समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

लेकब्रिज व पार्किंग में कार्यरत समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

नैनीताल। लेकब्रिज व पार्किंग में तैनात समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष से मुलाकात कर तीन माह का बकाया मानदेय देने की मांग की। पालिकाध्यक्ष की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से गुस्साई महिलाओं ने खेल मैदान की पार्किंग में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि शनिवार से वह कार्य बंद कर देंगी और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट भी जाएंगी।नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मुलाकात में समूह की महिलाओं ने कहा कि अप्रैल, मई व जून में महिलाओं ने निकाय कर्मचारियों का सहयोग करते हुए सुबह से शाम तक लेकब्रिज व पार्किंग में सेवाएं दीं। उन्हें श्रम विभाग की ओर से निर्धारित न्यूनतम मानदेय देने के आश्वासन के बावजूद तीन माह से कुछ नहीं दिया गया।

पालिकाध्यक्ष की ओर से इसकी बोर्ड बैठक में संस्तुति न होने की बात कहने पर महिलाओं ने कहा कि हाईकोर्ट के दिशानिर्देश पर सूडा के माध्यम से 27 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई थी। पालिकाध्यक्ष से सकारात्मक जवाब न मिलने पर महिलाओं ने खेल मैदान की पार्किंग में प्रदर्शन किया। इसमें प्रेमा करायत, कविता देवी, यमुना शर्मा, अनीता रौतेला, भगवती जोशी, मंजू नैनवाल, विमला आगरी, मुस्कान, शालनी, ईशा, पायल किरण, गायत्री, कमला फर्त्याल आदि रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments