Tuesday, October 21, 2025
Google search engine

advertisement
Homeउत्तराखण्डसुहागिनों ने मनाया करवाचौथ का त्योहार गुलाबी ठंड में हुए चंद्रदेव के...

सुहागिनों ने मनाया करवाचौथ का त्योहार गुलाबी ठंड में हुए चंद्रदेव के दीदार

हल्द्वानी। पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ विधि विधान से मनाया। बाजार में शुक्रवार को भी महिलाएं खरीदारी को पहुंची। पहले दिन की अपेक्षा पर्व के दिन भीड़ कम रही। चूड़ी, शृंगार और कपड़ों की दुकानों में ही ज्यादा लोग दिखे। घरों के अलावा शहर में जगह-जगह सामूहिक रूप में महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और शाम को चंद्रमा का दीदार करने के बाद सुहागिनों ने व्रत तोड़ा। सूर्योदय से पहले महिलाओं ने सास की ओर से दी गई सरगी ग्रहण की और उसके बाद दिन भर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा की। जैसे-जैसे शाम बीत रही महिलाओं का इंतजार बढ़ता गया। 8.35 बजे चांद निकलते ही महिलाओं ने पहले छलनी से चंद्रमा और फिर अपने पति को देखा। पति के हाथों से जल ग्रहण कर उन्होंने व्रत खोला। नवविवाहिओं के लिए पहला करवा चौथ खास रहा। परिवार की ओर से उन्हें उपहार भी मिले।

50 हजार से पांच लाख रुपये कीमत के ही स्वर्णाभूषण बिके
जीवन साथी को उपहार देने के लिए स्वर्णाभूषणों की दुकानों में भी लोग पहुंचे। सोना महंगा होने के कारण लोगों ने 50 हजार से पांच लाख रुपये तक के गहनों की ही खरीदारी की। ओरा फाइन ज्वैलर्स के मैनेजर लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि एक से तीन लाख रुपये तक के हल्के वजन के गहने बिके। खासतौर पर लोगों ने रिंग, टॉप्स, मंगलसूत्र आदि हल्के वजन के आभूषण खरीदे। तनिष्क शोरूम के स्वामी गोपाल पाल ने बताया कि सोना काफी महंगा होने के कारण पिछले साल की अपेक्षा कारोबार कम रहा। दीपावली में सोने की डिमांड ज्यादा रहती है इसलिए डायमंड की अपेक्षा सोने की नथ, अंगूठी आदि गहने ही ज्यादा बिके। 50 हजार से पांच लाख रुपये तक के गहनों की ही डिमांड रही।

महिलाओं ने सामूहिक रूप में मनाया पर्व
हल्द्वानी। लामाचौड़ में रचिता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक रूप में करवा चौथ मनाया। इस दौरान हुई मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक-दूजे को मेंहदी लगाई। प्रतियोगिता में प्रेरणा कन्याल को पहला, नीरु रल्हन को दूसरा और कविता बगड़वाल को तीसरा स्थान मिला। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की अध्यक्ष गीता सत्यवली और निर्णायक कमला परगाई ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां पुष्पा बिष्ट सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

छठ पूजा स्थल पर भी हुई पूजा
हल्द्वानी। विष्णुपुरी स्थित दुर्गा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर और रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर शाम को बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और सामूहिक रूप में करवा चौथ की कथा सुनी और पूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

जेल की चहारदीवारी से भी चांद का दीदार
हल्द्वानी जेल में शुक्रवार को चार महिला बंदियों ने करवा चौथ पर चांद का दीदार कर पति की दीर्घायु की कामना की। इससे पहले दोपहर में जेल परिसर पहुंचे परिजनों ने महिला व पुरुष बंदियों से मुलाकात की। शाम को महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद करवा चौथ मनाया। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला बंदियों ने व्रत रख पर्व मनाया। इसके लिए उन्हें पूजन सामग्री के साथ ही दूध, केले आदि फल उपलब्ध कराए गए।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments