Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डरानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी ओखलकांडा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी ओखलकांडा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा मिला। ग्रामीणों ने तेंदुए के फंसे होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे में फंसे तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग की ओर से पांच तेंदुओं को अभी तक पकड़ा जा चुका है। फिलहाल तीन महिलाओं को मारने वाला आदमखोर तेंदुआ कौन सा था इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। विभाग की ओर से डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments