Monday, February 16, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डरानीपोखरी में पकड़ा गया ओवरलोड वाहन 14 सीटों पर 30 बच्चे

रानीपोखरी में पकड़ा गया ओवरलोड वाहन 14 सीटों पर 30 बच्चे

रानीपोखरी में परिवहन विभाग की कार्रवाई ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति बरती जा रही गंभीर लापरवाही को बेनकाब किया है। जांच के दौरान एक 14 सीटर वाहन में क्षमता से दोगुने से भी अधिक, यानी 30 बच्चों को भरा पाया गया, जो सड़क सुरक्षा मानकों का खुलेआम उल्लंघन है।हैरानी की बात यह है कि इस जानलेवा जोखिम के बावजूद परिवहन विभाग की टीम ने केवल चालान काटकर वाहन को छोड़ दिया। यह घटना न केवल स्कूल संचालकों की संवेदनहीनता को दर्शाती है, बल्कि प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की बाइक स्क्वायड टीम रानीपोखरी क्षेत्र में वाहनाें की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भट्टनगरी की ओर एक वाहन हाईवे पर आया। बाइक स्क्वायड टीम ने वाहन को रोककर चेक किया तो 30 स्कूली बच्चे बैठे थे।

पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने बताया कि यह वाहन रानीपोखरी के एक स्कूल में बच्चों को ले जाता है। जब टीम ने उससे सवाल किया कि इसे स्कूल वाहन के रूप पंजीकृत क्यों नहीं किया तो चालक बगलें झांकने लगा।टीम की ओर से वाहन का 1500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। परिवहन निरीक्षक जेठू सिंह ने बताया कि संबंधित 14 सीटर वाहन में 30 बच्चों को बैठाया गया था। वाहन का 1500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया है। संबंधित चालक को अपने वाहन को स्कूल वैन में पंजीकृत कराने, सुरक्षा जाली लगाने, अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए कहा गया है। यदि वाहन दोबारा नियमों के विरुद्ध संचालित हुआ तो सीज किया जाएगा।

व्यावसायिक वाहनों से ढोए जा रहे थे स्कूली बच्चे
21 नवंबर 2025 को खदरी खड़कमाफ की एक स्कूल के छात्र व्यावसायिक वाहन से ढोए जा रहे थे। इस वाहन में सुरक्षा के इंतजाम न होने से स्कूली छात्रों ने गर्दन और हाथ बाहर निकाले थे। वाहन चालक इससे बेखबर था। परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन चालक को अपने वाहन का परमिट स्कूल वाहन का लेने का निर्देश देकर छोड़ दिया था।

न सीसीटीवी कैमरे, न फायर सिलिंडर
ऋषिकेश क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों में यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई वाहन ऐसे हैं जिनमें सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। कुछ में लगे हैं लेकिन नियमित काम नहीं कर रहे हैं। कई में फायर सिलिंडर नहीं हैं। कई वाहन ऐसे हैं, जिनमें अग्निशमन सिलिंडर तो लगे हैं लेकिन उसकी मियाद खत्म हो चुकी है। परिवहन विभाग भी इन वाहनों को सीज करने के बजाय चालान काटकर रस्म पूरी कर देता है।

32 स्लीपर सीटर बस में बैठे थे 100 स्कूली छात्र
ऋषिकेश क्षेत्र में शैक्षिक भ्रमण पर आए राजस्थान के धौलपुर जिले के एक स्कूल के 100 छात्रों को 32 स्लीपर सीटर बस में भरा गया था। पांच जनवरी को एआरटीओ ऋषिकेश ने इस बस को पकड़ा था। इस बस का चालान काटकर इसे सीज कर दिया गया था।

कोट
स्कूली छात्रों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूलं में जितने भी वाहन संचालित हो रहे हैं उन्हें नियमानुसार चलना होगा। स्कूल प्रबंधन को भी समय-समय पर अपने वाहनों को देखना चाहिए। जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। – रावत सिंह कटारिया, एआरटीओ प्रशासन (ऋषिकेश)

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments