Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचौकी के रिकॉर्ड भी देखे गुंजन हत्याकांड एसपी विशाखा ने किया घटनास्थल...

चौकी के रिकॉर्ड भी देखे गुंजन हत्याकांड एसपी विशाखा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

गुंजन हत्याकांड प्रकरण की जांच कर रहीं एसपी मुख्यालय विशाखा अशोक भदाणे ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड भी खंगाले। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।इस प्रकरण में खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पीड़ित परिवार की पहली सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद डीजीपी के निर्देश पर प्रद्युम्न नेगी को निलंबित कर दिया गया था। इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी मुख्यालय विशाखा अशोक भदाणे को सौंपी गई है।
एसपी जांच करेंगी कि इस मामले में किसी और स्तर पर तो लापरवाही नहीं हुई।

इस जांच को उन्हें सात दिन के भीतर पूरा कर मुख्यालय को सौंपना है। इसी क्रम में उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इससे जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण भी किया गया।पुलिस प्रवक्ता आईजी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर इस मामले से जुड़े हर बिंदु की जानकारी ली। उन्हें आश्वस्त किया कि जांच पूरी तरह से पारदर्शी होगी। किसी भी तथ्य को छोड़ा नहीं जाएगा। किसी की लापरवाही या गलती हुई तो उसे किसी भी दशा में माफ नहीं किया जाएगा। इसके बाद एसपी खुड़बुड़ा चौकी और शहर कोतवाली भी पहुंची थीं। यहां उन्होंने प्राप्त सूचनाओं और उन पर पुलिस के रिस्पांस की जांच की। अब वह इन सभी दस्तावेज का परीक्षण करेंगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस पूरे मामले की पुलिस मुख्यालय निगरानी कर रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments