Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसंस्कृत के छात्र भी अब जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा में...

संस्कृत के छात्र भी अब जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की पहल पर अब संस्कृत विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषयों को भी पूर्व मध्यमा से पढ़ाया जा रहा है, जिससे उत्तर मध्यमा अर्थात इंटरमीडिएट के संस्कृत छात्र भी इंजीनियरिंग के लिए जेईई और चिकित्सा शिक्षा के लिए नीट की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। शनिवार को संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने श्री नेपाली संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षक विभाग की ओर से प्रोत्साहित मंत्र चिकित्सा के लिए आगे आएं और संस्कृत धर्म ग्रंथों में उल्लेखित मंत्रों का रोगियों पर अध्ययन कर शोध को सिद्ध करने में सहायता करें, जिससे विश्व में भी हमारे मंत्रों के ज्ञान का डंका बज सके।संस्कृत शास्त्रों में निहित प्रज्ञा चक्षु विद्या को भी संस्कृत विद्यार्थियों के माध्यम से जन-जन तक प्रसारित करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश पूर्वाल, प्रबंधक ललित डंग, कपिल चोपड़ा, अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, शांति प्रसाद डंगवाल, विजेंद्र मौर्य, कामेश्वर लसियाल आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments