Friday, February 13, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डहर-हर महादेव के जयकारे के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पंहुचने लगे...

हर-हर महादेव के जयकारे के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पंहुचने लगे कांवड़िये

काशीपुर में महाशिवरात्रि पर अपने अराध्य देव भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था काशीपुर पहुंचना शुरू हो गया है। विभिन्न शहरों से कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। बीते बुधवार की शाम से सितारगंज, हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, पीलीभीत, बेहड़ी, रामनगर के कांवड़िये बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगाजल लेकर पहुंचने लगे हैं। शिवभक्तों ने हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारे, ठहरने व मेडिकल सुविधा के लिए पंडाल लगाए हैं। काशीपुर से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए कुंडा चौराहा, मिस्सरवाला, बैलजुड़ी तिराहा के पास, गंगेबाबा मंदिर, श्मशान घाट के पास मंदिर, घास मंडी, तीर्थ द्रोणासागर परिसर, बिजलीघर परिसर, मोटेश्वर महादेव मंदिर आदि स्थानों पर पंडाल सजाए हैं। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम के महंत लखनदास महाराज ने बताया कि कांवड़ियों के लिए 10 फरवरी से भंडारा शुरू होगा। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक भंडारे की व्यवस्था होगी। महाशिवरात्रि पर रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक रूद्राभिषेक होगा।

सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया
हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांविड़यों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के बीच हाईवे पर कांवड़िये दिखाई दिए। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया। नगर स्थित रामभवन धर्मशाला में इस बार भी कावंड़ियों के लिए भंडारा और ठहरने की व्यवस्था की गई।

दूसरे दिन शिविर में 200 कांवड़ियों का किया उपचार
काशीपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से ढेला नदी पार बैलजूड़ी चौराहा पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बृहस्पतिवार दूसरे दिन चिकित्सकों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का निशुल्क उपचार किया। दूसरे दिन 200 से अधिक कांवड़ियों समेत सेवादारों ने शिविर में उपचार कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया। उन्हें निशुल्क दवा भी दी गई। कैंप में डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. अकील हुसैन, अरुण पंत, कौशलेश गुप्ता, नीता पंत, अनीता पंत आदि मौजूद रहे।

असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी से कड़ी नजर रखी जाए
काशीपुर। पूर्व पार्षद कविता यादव ने पुलिस-प्रशासन से कांवड़ियों की सुरक्षा की मांग उठाई है। कहा कि विगत वर्ष में सामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया था। ऐसे में असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाए। उन्होंने कांवड़ियों के लिए मोटेश्वर महादेव व रुद्रपुर की ओर जाने के लिए महाराणा प्रताप चौक के रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता खोलने की मांग की है ताकि उन्हें लंबा रूट तय न करना पड़े।

खटीमा में 12 दिनी महाशिवरात्रि मेला 15 से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मेले का शुभारंभ
चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में 15 फरवरी से 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शुरू होगा। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले के शुभारंभ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की संभावना है। मेले में खटीमा के अलावा टनकपुर, बनबसा, नानकमत्ता के अलावा यूपी और नेपाल से भी लोग पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मेला का आयोजन 26 फरवरी तक जारी रहेगा।

जसपुर में भी सामाजिक संगठनों ने लगाए सेवा शिविर
सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और कई लोगों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों पर जलपान एवं चिकित्सा शिविर लगाए। इसमें रेडक्राॅस सोसायटी, समदर्शी संस्था, डोली फाउंडेशन, गरीब उत्थान समिति आदि सामाजिक संगठनों शामिल है। शिविर में कांवड़ियों के लिए ठहरने, जलपान और स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को भूतपुरी, गांधी पार्क, सुभाष चौक एवं काशीपुर मार्ग से कांवड़िये गंगाजल लेकर निकले। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस मौके पर डोली चौहान, सीएमएस राजकुमार सिंह, डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत, हरिओम सिंह, नीलकमल आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments