Saturday, February 14, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डसिंगटाली मोटर पुल के टेंडर खुले

सिंगटाली मोटर पुल के टेंडर खुले

लोक निर्माण विभाग ने सिंगटाली मोटर पुल के टेंडर कर दिए हैं। टेंडर खुलने के बाद विभाग की ओर से तकनीकी मूल्यांकन हो रहा है। इस काम में करीब 10 दिन का समय लगेगा। टेंडर में पांच एजेंसियों ने भाग लिया है।लोनिवि ने पांच महीने पहले हुए टेंडर को निरस्त कर छह जनवरी को दोबारा से सिंगटाली मोटर पुल के टेंडर किए थे। 15 जनवरी को यह टेंडर ऑनलाइन अपलोड किए गए थे। बृहस्पतिवार 12 फरवरी को लोनिवि ने टेंडर ओपन किए, जिसमें पांच एजेंसियों ने भाग लिया है, जबकि पहले चार एजेंसियां शामिल हुईं थी।अब लोनिवि की ओर से एजेंसियों का तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। इस काम में करीब 10 दिन का समय लगेगा। उसके बाद वित्तीय मूल्यांकन होगा।

पहले टेंडर में क्या हुआ था
शासन की ओर से 19 अगस्त 2025 को सिंगटाली मोटर पुल को वित्तीय स्वीकृति दी गई थी। लोनिवि 12वां वृत पौड़ी ने 22 अगस्त 2025 को अखबारों में टेंडर का प्रकाशन कराया था। 22 सितंबर को ऑनलाइन टेंडर ओपन हुए थे। 14 अक्तूबर को ऑनलाइन टेंडर खुले थे। उसके बाद चार एजेंसियों ने टेंडर डाले थे। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, और गुरुग्राम की एजेंसियों शामिल हुई थी लेकिन कोई भी एजेंसी क्वालीफाई नहीं हो पाई थी।

पुल से ढांगूगढ़ तक रोड को वन मंजूरी अगले हफ्ते
सिंगटाली झूला पुल से ढांगूगढ़ तक लोनिवि 2.25 किमी डेढ़ लेन रोड की कटिंग करेगा। इसके लिए काफी समय से वन मंजूरी नहीं मिल पा रही थी जबकि यह क्षेत्र सिविल सोयम का है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले हफ्ते इस रोड को वन मंजूरी मिल जाएगी।

कोट
सिंगटाली मोटर पुल के टेंडर ओपन हो गए हैं। इस टेंडर में पांच एजेंसियां शामिल हुई हैं। अभी एजेंसियों का तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। इस काम में 10 दिन का समय लगेगा। उसके बाद वित्तीय मूल्यांकन किया जाएगा। सिंगटाली झूला पुल से ढांगूगढ़ तक की सड़क को अगले सप्ताह तक वन मंजूरी मिल जाएगी। – किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल

45 किमी कम होगी गढ़वाल व कुमाऊं की दूरी
सिंगटाली मोटर पुल उत्तराखंड के टिहरी और पौड़ी जिलों के बीच गंगा नदी पर बन रहा एक अत्यंत महत्वपूर्ण 150 मीटर लंबा पुल है। 57 करोड़ रुपये की लागत वाला यह पुल गढ़वाल और कुमाऊं के बीच की दूरी (लगभग 45 किमी तक) को कम करेगा। इसके साथ ही पौड़ी जनपद के सात विकासखंडों के करीब एक हजार गांव को लाभ मिलेगा। गंगा घाटी क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments