Friday, February 20, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदेहरादून बार एसोसिएशन चुनाव 22 को आएंगे परिणाम 12 पदों के लिए...

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव 22 को आएंगे परिणाम 12 पदों के लिए इस बार 78 फीसदी हुआ मतदान

इस साल बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 78 फीसदी मतदान हुआ। यह मतदान पिछले साल की तुलना में कम है। इस बार भी नए पुराने मुद्दों के साथ चेंबर निर्माण का मुद्दा ही प्रमुख था। चुनाव मैदान में कुल 12 पदों पर 47 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। चुनाव परिणाम 22 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के बृहस्पतिवार को चुनाव हुए। सुबह करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चरण में ही मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इसे काबू करने के लिए पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ।इस बार कुल 3735 अधिवक्ताओं को मतदान करना था। इनमें से 2917 अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया। इस हिसाब से करीब 78 फीसदी मतदान हुआ। जबकि, पिछले साल मतदान 81 फीसदी से अधिक हुआ था।

पिछले साल अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल 10वीं बार अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए थे। इस बार भी कंडवाल चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इनके साथ ही अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती (चीनी), हरीश चंद्र डोभाल, और राजीव शर्मा ने चुनाव लड़ा है। सचिव पद पर अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, रविंद्र कुमार चौहान आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव पद पर अनिल सिंह बिष्ट, अनुपमा ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी, राकेश थपलियाल और सुदीप कुमार कंडवाल लड़ रहे हैं।कोषाध्यक्ष पद पर ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमित डंगवाल, राहुल अमोली, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर व विरेंद्र सिंह खुराना लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर अल्पना जदली और लता राणा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। लाइब्रेरियन पद पर अनुज शर्मा, आरएस भारती और सुभाष परमार मैदान में हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments