Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तराखण्डवैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन से बढ़ेगी आय

वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन से बढ़ेगी आय

काशीपुर/सितारगंज। मछली पालन को पारंपरिक तरीके से हटाकर आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से जोड़ने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ने विशेष अभियान शुरू किया है। केंद्र के वैज्ञानिकों ने आउटरीच प्रोग्राम के तहत सितारगंज के खैराना और डाबोरा गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को वैज्ञानिक मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि आधुनिक प्रबंधन और उन्नत बीजों के उपयोग से कम समय में मछलियों का बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने मछली पालन की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए मछली पालन का तरीका, तालाब मैनेजमेंट, पानी की क्वालिटी बनाए रखने और बीमारी कंट्रोल के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थी किसानों को जरूरी खेती के इनपुट और जानवरों की दवाएं बांटीं। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, डाॅ. प्रतिभा सिंह और डाॅ. अनिल सैनी आदि रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments