Thursday, February 12, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डनिगम अभी तक कर पाया सिर्फ 50 वार्ड का सत्यापन

निगम अभी तक कर पाया सिर्फ 50 वार्ड का सत्यापन

दून में प्रॉपर्टी सर्वेक्षण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। मार्च में पूरा होने वाला यह काम अभी तक 87 वार्ड तक ही पहुंचा है। जबकि, निगम स्तर पर अभी तक मात्र 50 वार्ड का ही सत्यापन हो पाया है। इसमें 25 वार्ड का सत्यापन पूरी तरह हो चुका है। जबकि, 25 के सर्वेक्षण में मिली खामियों के संबंध में निगम ने इन्हें दूर करने के लिए कहा है।नगर निगम के सभी 100 वार्ड में कितनी प्रॉपर्टी है, कितने मकान हैं, कितने खाली प्लॉट हैं, इनके संबंध में सर्वे का काम जीआईएस कंपनी से कराया जा रहा है। अभी तक कंपनी ने 87 के करीब वार्डां में सर्वे कर रिपोर्ट नगर निगम के अधिकारियों को सौंपी है।

नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से दोबारा इन वार्डों का सत्यापन होना है। नगर निगम ने पहले 25 वार्ड के भौतिक सत्यापन में बड़े स्तर पर खामियां पकड़ी थीं, जिसके बाद कंपनी के माध्यम से उन सभी को दोबारा दुरुस्त कर किया गया। नगर निगम ने 25 वार्ड का फाइनल सत्यापन कर दिया। उधर, अगले 25 वार्ड के सत्यापन के दौरान भी खामियां मिली हैं। इसके संबंध में निगम ने रिपोर्ट कंपनी के अधिकारियों को भेजकर इनको दुरुस्त करने के लिए कहा है। कंपनी ने 87 वार्ड का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है, इनमें से 50 से अधिक वार्डों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसमें बड़ी मात्रा में खामियां सामने आई हैं। सभी को दुरुस्त कराया जा रहा है। – गौरव कुमार, नगर आयुक्त

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments