Sunday, February 22, 2026
advertisement
Homeअपराधविकासनगर में शराब के 52 पव्वों के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

विकासनगर में शराब के 52 पव्वों के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

सहसपुर थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग को देसी शराब के 52 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त रही थी। इस दौरान आसन नदी से बैरागीवाला रास्ते पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्लास्टिक का सफेद कट्टा ले जाते हुए देखा गया। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा। पीछा कर उसे दबोच लिया गया। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से देसी शराब के 52 पव्वे मिले। आरोपी की पहचान बैरागीवाला निवासी विजेंद्र के रूप में की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments