Friday, January 16, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डआपरेशन कर टुकड़ों को सुरक्षित निकाला चिकन खाते समय महिला के गले...

आपरेशन कर टुकड़ों को सुरक्षित निकाला चिकन खाते समय महिला के गले में फंसी हड्डी

हल्द्वानी में चंपावत निवासी एक महिला को चिकन का सेवन करना भारी पड़ गया। चिकन खाने के चौबीस घंटे बाद महिला के गले में दर्द और सूजन होने लगी। एसटीएच में हुई जांच में पता चला कि महिला के गले में चिकन की एक हड्डी और मांस का टुकड़ा फंसा हुआ है। बृहस्पतिवार को डाक्टरों की टीम ने महिला का आपरेशन कर गले में फंसी हड्डी को सुरक्षित निकाल लिया। आपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार है।सुशीला तिवारी अस्पताल में ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अचिन पंत ने बताया कि 14 जनवरी को चंपावत निवासी शकुंतला देवी (55) को गले में दर्द और सूजन की शिकायत पर अस्पताल लाया गया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने 12 जनवरी की रात चिकन खाया था। एक दिन बाद उसके गले में सूजन आ गई और दर्द होने लगा। चंपावत जिला अस्पताल में एक्स-रे किया गया तो डाक्टरों ने गले में किसी चीज के फंसे होने की आशंका जताते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। डाॅ. पंत ने बताया कि यहां मरीज का सीटी स्कैन किया गया तो उसके गले में हड्डी के फंसे होने की पुष्टि हुई।बृहस्पतिवार को शकुंतला देवी का ऑपरेशन कर उसके गले से मांस के टुकड़े व हड्डी को सुरक्षित निकाल लिया। मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। – डाॅ. अचिन पंत, एसोसिएट प्रोफेसर, एसटीएच

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments