Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदुग्ध उत्पादकों को 27 लाख 28 हजार का बोनस बंटा

दुग्ध उत्पादकों को 27 लाख 28 हजार का बोनस बंटा

लालकुआं (नैनीताल)। आंचल दुग्ध संघ लिमिटेड ने शनिवार को गुसाईपुर में बोनस वितरण समारोह में 27 लाख 28 रुपये का बोनस वितरित किया। इसमें हिमानी बिष्ट ने प्रथम, पुष्पा बिष्ट ने द्वितीय और दीपा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने कहा कि दुग्ध समितियों ने ग्रामीणों को आय का स्थायी स्रोत प्रदान करने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम योगदान दिया है। अध्यक्षता कर रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि संघ से जुड़ी समितियों के उत्पादकों ने 5 करोड़ 65 लाख रुपये मूल्य का दूध उत्पादन किया। कार्यक्रम में हरिपुर कुवरसिंह, आनंगपुर, करैल, छडैल, धनपुरी, चांदनी चौक एवं सांगुड़ी दुग्ध समितियों के उत्पादकों बोनस बंटा। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल बोरा, मनीष कुलयाल, दीपा बिष्ट, दीपा रैकवाल, हेमा बिष्ट, उषा चौहान, गीता मेहरा, किरण धरमवाल तथा यशुराम भट्ट उपस्थित रहे। संचालन मोहन चंद जोशी ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments