Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeअपराधबीमार मां को देखने आई महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की...

बीमार मां को देखने आई महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश मुकदमा दर्ज

लक्सर। अपनी बीमार माता को देखने के लिए मायके आयी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने महिला को समाज में बदनाम करने की धमकी देते हुए फरार हो गया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक थाना पथरी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पथरी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए अपने मायके आई हुई थी. जब वह घेर में बंधे पशुओं को चारा डालने गई थी, उस दौरान गांव का एक व्यक्ति ने उसे अकेला देख उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की।

शोर शराबा सुनकर महिला की बड़ी बहन वहां पर आ गई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी महिला को समाज में बदनाम करने की धमकी देते हुए चला गया। महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपी पहले भी एक बार महिला के साथ अकेला देखकर अश्लील हरकत कर चुका है। तब भी महिला ने उसके खिलाफ पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। तब गांव के कुछ लोगों ने मामले में समझौता कराया था। आरोपी ने एक बार फिर महिला को अकेला पाकर छेड़छाड़ व उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पथरी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments