इंद्रमणि बडोनी चौक, ढालवाला क्षेत्र में चंद्रभागा नदी के समीप देर रात एक टायर पंचर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें करीब 30 फीट ऊंची उठने लगीं। सामान के साथ-साथ तीन ट्रक व स्कूटर को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद ट्रक चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के पांच वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में दुकान के पास खड़े तीन ट्रक और एक स्कूटी भी आ गए। ट्रक चालकों की सूझबूझ से दो ट्रकों को बचा लिया गया, जबकि एक ट्रक और स्कूटी को नुकसान पहुंचा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान संचालक राम प्रवेश निवासी चंद्रभागा है। अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि देर रात आग की सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
लाखों का नुकसान टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग
RELATED ARTICLES







