Monday, March 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपुराने जर्जर भवन की जगह बनाया जाएगा बहुमंजिला हाईटेक भवन 15.74 करोड़...

पुराने जर्जर भवन की जगह बनाया जाएगा बहुमंजिला हाईटेक भवन 15.74 करोड़ से बनेगी निगम की बिल्डिंग

शासन ने रुद्रपुर नगर निगम का बहुमंजिला भवन बनाने के लिए 15.74 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। भवन निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।मेयर विकास शर्मा ने बताया है कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में कई विकास परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया है। इसमें रुद्रपुर नगर निगम को भी सरकारी खजाने से बड़ी सौगात मिली है।उन्होंने बताया कि नगर निगम के कई कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहे हैं। नगर निगम ने बहुमंजिला कार्यालय भवन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृत शासन से पहले ही मिल चुकी थी। अब मुख्यमंत्री के आदेश पर बजट भी जारी हो गया है।

मेयर ने बताया कि नगर निगम का तीन मंजिला हाईटेक भवन बनाया जाएगा। परिसर में बड़ी पार्किंग के साथ ही छत पर एक बड़े हॉल का प्रावधान रखा गया है। भूतल और प्रथम तल पर यूएलबी कार्यालय संचालित होंगे। द्वितीय तल और छत के हॉल का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। पार्किंग एरिया में आधुनिक रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, टैक्स कलेक्शन काउंटर और स्टोर रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि भवन का डिजाइन उत्तराखंड की भौगोलिक संरचना, जलवायु और सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। पूरी इमारत भूकंपरोधी तकनीक पर आधारित होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments