दिनेशपुर। चैत्र नवरात्र पर होने वाली बसंती देवी की पूजा के तहत कदली छेदन (कला काटा) कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने नगर में शोभायात्रा निकाली और केले के कांद को काटकर मंदिर में स्थापित किया। महिला समिति की ओर से नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बसंती पूजा हो रही है। पूजा के तहत शनिवार को कदली छेदन कार्यक्रम हुआ। शाम को बांग्ला पंचांग की तिथि लग्नानुसार अमावस्या की समाप्ति के बाद महिलाएं दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्र हुईं। यहां से सभी शोभायात्रा के रूप में जयकारे लगाते हुए वार्ड दो मोतीपुर पहुंचे। पुरोहित बनोवाली चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम नवरात्रि से ठीक पहले अमावस्या की समाप्ति के बाद कच्चे केले के कांद को काटकर मंदिर में खुले में टांग दिया जाता है। इसे षष्ठि के दिन से प्रतिदिन पूजा के दौरान प्रसाद स्वरूप मां के चरणों में चढ़ाया जाता है। यहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, शिउली मंडल, शिखा ढाली, प्रभा राय, सुनीता मिस्त्री, मनोज राय, इंद्रजीत मंडल, दीपांकर मंडल आदि मौजूद थे।
शोभायात्रा निकाली गई बसंती पूजा के लिए हुआ कदली छेदन
RELATED ARTICLES