Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकरंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

गदरपुर। खेत में पानी लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे सकैनिया पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले दाताराम (32) खेत में पानी लगाने गया था। खेत में विद्युत चालित सबमर्सिबल पंप की तार जोड़ते समय अचानक दाताराम करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दाताराम की मौत होने की सूचना परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक दाताराम अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे के परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है। घटना के संबंध में जानकारी लेने पर पुलिस ने सूचना न होने की बात कही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments