Sunday, December 21, 2025
advertisement
Homeअपराधलाभ का लालच देकर युवक से 10 लाख की ठगी

लाभ का लालच देकर युवक से 10 लाख की ठगी

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के युवक से ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना अगस्त की है। पीड़ित सैनिक कॉलोनी निवासी सचिन नेगी ने तहरीर देकर बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में उन्होंने ईटी मनी नाम का एप डाउनलोड किया था। इसके कुछ दिनों बाद उनके व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया। सानवी जैन और मानव सेठ नाम के दो लोगों ने खुद को ईटी कंपनी का कर्मचारी बताया था। उन्होंने पंजीकरण के लिए एक लिंक भी भेजा था। सचिन ने अपनी सभी जानकारी लिंक में दर्ज की थी। कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे पहली बार छह अगस्त को 20 हजार रुपये निवेश करने की बात कही। इस पर उन्होंने पैसे जमा करा दिए। कंपनी के ग्रुप में हर रोज ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी दी जाती थी। उसका लाभ भी बताया जाता था। उनको ट्रेडिंग में जितना भी मुनाफा होता था वह उस राशि को निवेश करते दे थे। उन्होंने महीनेभर में 10 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। इसके बाद जब लाभ की राशि निकालने की कोशिश की तो कर्मचारियों की ओर से कमीशन के नाम पर कुछ पैसे मांगे गए। उन्होंने पैसे न होने की बात कही तो उनकी ओर से कमीशन की राशि घटाकर आधी कर दी गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments