Wednesday, February 18, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा चपेट में ई-रिक्शा व बाइक सवार भी आए...

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा चपेट में ई-रिक्शा व बाइक सवार भी आए बस-ट्रैक्टर ट्राली की हुई जबरदस्त भिड़ंत

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार रात सेंट्रम होटल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में ई-रिक्शा और बाइक भी चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलौर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस सेंट्रम होटल के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने पास से गुजर रहे ई-रिक्शा और बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में इनाम निवासी जौरासी, अतुल प्रजापति ग्राम अखलोर मुजफ्फरनगर, हनी चन्दसारा, थाना परतापुर, मेरठ, ई रिक्शा चालक साजिद निवासी मंगलौर, ओमकार निवासी आकाशदीप कालोनी, मंगलौर घायल हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments