Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधएक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप आलिम हत्याकांड पर विधायक बेहड़ और पूर्व...

एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप आलिम हत्याकांड पर विधायक बेहड़ और पूर्व एमएलए शुक्ला में जुबानी जंग

किच्छा के दरऊ में गोलीकांड के बाद सियासत भी गरमा गई है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने चिर प्रतिद्वंद्वी विधायक तिलकराज बेहड़ की शह पर गोलीकांड का आरोप लगाया है। इधर, बेहड़ ने शुक्ला पर पारिवारिक रंजिश को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। सोमवार को दरऊ में रंजिशन अलीम की हत्या के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने जघन्य अपराध किया है। हमलावरों को दरऊ के कांग्रेस के नेता और विधायक का संरक्षण है। इन लोगों को ग्राम प्रधान पद पर गफ्फार खान की जीत बर्दाश्त नहीं हुई है। इसमें आजाद नगर चौकी पुलिस की लापरवाही रही है। दो दिन से गफ्फार पुलिस से कह रहे हैं कि दूसरे पक्ष के लोग हथियार एकत्र कर घूम रहे हैं। ये लोग झगड़ा करने पर आमादा हैं। उन्होंने गफ्फार को झगड़ा न करने के लिए समझाया था, लेकिन अफसोस हो रहा है कि हमलावरों ने एक नौजवान की हत्या कर दी। कहा कि दरऊ को अपनी जागीर समझने वाले गफ्फार की जीत को सहन नहीं कर पाए। आरोप लगाया कि विधायक तिलकराज बेहड़ की शह पर कांड हुआ है। कांग्रेस नेता सरवरयार खां षडयंत्र करने वालों में शामिल हैं। उन्होंने हमलावरों को उकसाकर भेजा था और हमलावरों ने गोलियां बरसाते हुए गफ्फार के भतीजे की हत्या कर दी।

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने गैरसैंण जाते समय वीडियो जारी कर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की जितनी निंदा की जाए कम है। सोशल मीडिया पर परिवार की महिलाएं कह रहीं थीं कि यह पारिवारिक मामला था और इस कारण रंजिश चल रही थी। इस तरह की घटनाएं समाज में नहीं होनी चाहिए। झगड़े होते हैं और समाज में निपट भी जाते हैं। जो कुछ हुआ है वो अच्छा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी पीड़ित परिवार के साथ संवेदनाएं हैं। पूर्व विधायक कह रहे थे कि सरवरयार खान, तिलकराज बेहड़ ग्राम प्रधान के चुनाव में रंजिश रखे थे। शुक्ला जी जो आप कहेंगे, पुलिस आपकी बात मानेगी। सारे अफसर आपकी उंगली पर नाचते हैं, मगर सच बोलिए। आप झगड़े में हुए गोलीकांड को राजनीतिक रूप दे रहे हैं। यह करना बंद कर दीजिए। वोटों की खातिर यहां तक मत जाएं। जो वोट कांग्रेस और भाजपा को मिलना है वो मिलेगा। आप जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वो आपको शोभा नहीं देता है। आप हर घटना को राजनीतिक रूप देते हैं। हत्या हो गई और पुलिस जांच कर सही कार्य करेगी। पुलिस हमारी सुनती नहीं है और न कभी उम्मीद पुलिस से कर सकते हैं। जो भी मुजरिम होगा, किसी ने भी साजिश रची होगी, पुलिस उसको जेल भेजेगी। हमें उनको कोई आपत्ति नहीं है।

घर को तीन तरफ से घेरकर की फायरिंग
दरऊ निवासी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खां ने कहा कि करीब 70 लोगों ने घर को तीन तरफ से घेरकर फायरिंग की और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों के पास छह राइफल, चार दोनाली बंदूक और कुछ पिस्टल थीं। वे तीन दिन से लगातार पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेकर सूचित कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। उनके परिवार के लोगों पर ही जानलेवा हमले का केस दर्ज कर दिया गया। कहा कि उनके भतीजे के सीने पर घर में आकर गोली लगी थी। कहा कि दरऊ में शस्त्रों के बड़ी संख्या में लाइसेंस निरस्त किए जाएं। सभी हमलावरों की गिरफ्तारी की जाए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments