Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeअपराधकिशोरी को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

खटीमा। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर विशाल, फुरकान, गौतम, श्रवण, करन और पूजा पर केस दर्ज किया था। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी को पता चला कि आरोपी एक गांव में किशोरी के साथ किराये के मकान में रह रहा है। यूपी के शाहजहांपुर मथुरापुर व हाल निवासी खटीमा विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में बढ़ोतरी कर न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments