रामनगर। रामनगर में नाबालिग के साथ गाली गलौज कर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पोती पर भवानीगंज निवासी अंकित गलत नजर रखता है और आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। आरोप लगाया कि तीन फरवरी को आरोपी ने उसकी पोती के साथ गाली गलौच करते हुए छेड़खानी की। शोर मचाने के बाद व लोगों के बीचबचाव करने पर आरोपी ने उसकी पोती को छोड़ा। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES







