Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeअपराधविवाह का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

विवाह का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

शक्तिफार्म। शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक्तिफार्म निवासी युवती ने आरोप लगाया कि नगर निवासी मनीष मंडल दो साल से शादी के झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। 28 जनवरी को भी मनीष शादी करने के बहाना बनाकर उसे अपने घर ले गया। उसने बोला कि परिवार वाले भी शादी के लिए मान गए हैं। इसके बाद उसने शारीरिक शोषण किया। युवती ने 30 जनवरी को मनीष मंडल, उसकी मां अर्पणा मंडल और पिता मदन मंडल पर गाली-गलौज और धक्के मारकर घर से भगाने का आरोप लगाया है। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments