Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डस्कूल प्रबंधन की शिकायत पर कार्रवाई कोटद्वार में लीडिंग फायरमैन 20 हजार...

स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर कार्रवाई कोटद्वार में लीडिंग फायरमैन 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कोटद्वार में विजिलेंस ने सोमवार को एक लीडिंग फायरमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने उसके आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार यानी आज उसे स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार में एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन दिया था। इसकी जांच लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह कर रहा था। वह अपनी टीम के साथ निरीक्षण भी कर चुका था। स्कूल प्रबंधन ने सभी जरूरी एहतियात के दस्तावेज इस आवेदन के साथ जमा किए थे।

इस पर अंतिम कार्रवाई कर एनओसी जारी की जानी थी। बावजूद इसके रणवीर सिंह उनकी फाइल को उच्चाधिकारियों के पास नहीं भेज रहा था। स्कूल प्रबंधन के अधिकारी ने रणवीर सिंह से बात की तो उसने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इस पर उन्होंने इतनी रकम देने से इन्कार किया तो वह 20 हजार रुपये पर आ गया। इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने डायल 164 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच में सच्चाई पाते हुए ट्रैप टीम का गठन कर दिया। रणवीर सिंह ने स्कूल के प्रबंधक को सोमवार को रिश्वत लेकर फायर स्टेशन के पास बुलाया था। उनके पीछे विजिलेंस की टीम पहुंची और रिश्वत लेते रणवीर सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर पर भी तलाशी ली गई जिसमें कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं। इनकी जांच की जा रही है। डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments