नैनीताल। अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों शूटिंग के सिलसिले से नैनीताल पहुंची हैं। शूटिंग से समय निकालकर उन्होंने नैनीझील में नौकायन और मॉल रोड का भ्रमण किया। सुमोना इन दिनों नैनीताल की वादियों में स्नैप फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उनके पहुंचने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली। सुमोना नगर के प्रतिष्ठित होटल में ठहरी हैं जहां उनका पारंपरिक पहाड़ी शैली में स्वागत किया गया। उन्होंने यहां के कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ उठाया और इसे न केवल स्वादिष्ट बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी बताया। सुमोना ने नैनीताल की अपनी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें उन्होंने पहाड़ों और झीलों के बीच बिताए सुकून भरे पलों को दिखाया है।
अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती पहुंचीं नैनीताल
RELATED ARTICLES







