Saturday, April 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डआज देहरादून समेत छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट

आज देहरादून समेत छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून सहित छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर में भी मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी।

आज रिकॉर्ड हो सकता है सीजन का सबसे गर्म दिन
तेज धूप के साथ दिन पर दिन गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार यानी आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। आईएमडी ने आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को तेज धूप से परेशानी हुई लेकिन हवाओं ने राहत भी दी। इस दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं चलती हैं तो गर्मी से कुछ राहत रहेगी। देहरादून का मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments