Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डकई जिलों में येलो अलर्ट देर रात बदला मौसम राजधानी देहरादून में...

कई जिलों में येलो अलर्ट देर रात बदला मौसम राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश

उत्तराखंड में दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं।

राज्य के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद
बारिश और मलबा आने से मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। राज्य के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 16 मार्ग चमोली में बंद हैं। इनमें सर्वाधिक ग्रामीण मोटर मार्ग हैं, जो बंद है। इन मार्गें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments