Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डफर्जी तरीके से हुए आवासों के आवंटन होंगे निरस्त

फर्जी तरीके से हुए आवासों के आवंटन होंगे निरस्त

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत धर्मपुर गांव में निर्माणाधीन आवासीय परियोजना में फर्जी तरीके से आवास आवंटन निरस्त किए जाएंगे। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि गरीबों का हक मारने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ग्राम धर्मपुर में सोमवार को हुई बैठक में मेयर ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से योजना में 29 अपात्र लोगों को फर्जी तरीके से आवास आवंटित करने की जानकारी दी गई थी। इस पर उन्होंने सचिव आवास और मुख्यमंत्री से भी वार्ता की थी। इसमें अपात्रों को किया गया

आवंटन निरस्त करने का आश्वासन दिया है। कहा नगर निगम शहर का डाटा तैयार कर रहा है। इसमें यहां रहने वाले लोगों के परिवार का पूरा डाटा नगर निगम में मौजूद रहेगा।बताया कि शहर के चार अलग-अलग हिस्सों में नगर निगम के जोनल कार्यालय खुलने जा रहे हैं। डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों से निजात पाने के लिए नगर निगम ने फाॅगिंग की तकनीक में भी बदलाव किया है। अब नगर निगम ने मलेरिया विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर नया प्रयोग किया है। वहां पर राजेंद्र कालड़ा, देवेंद्र सिंह बामल, हरीश भट्ट, विवेक रावत, ठाकुर जगदीश सिंह, ज्ञान सिंह चौहान आदि थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments