Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमंत्री-विधायकों से साथ मिलकर बल्लूपुर चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान सीएम धामी...

मंत्री-विधायकों से साथ मिलकर बल्लूपुर चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान सीएम धामी ने लगाया झाड़ू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के बल्लूपुर चौक पर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए।जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभानी होगी।मुख्यमंत्री ने नगर निगम के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता निरंतर बनी रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments