Saturday, November 15, 2025
advertisement
Homeअपराधसमोसे का लालच देकर 8 साल के मासूम के साथ किया कुकर्म

समोसे का लालच देकर 8 साल के मासूम के साथ किया कुकर्म

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कबाड़ का काम करता है।

समोसे का लालच देकर किया कुकर्म। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उसके पांच बच्चे हैं और महिला लोगों के घरों में काम करती है। बीते दिनों वो लोगों के घर में काम पर गई थी, इस दौरान उसका आठ साल का बेटा घर पर था। इस बीच इंदिरानगर निवासी एक युवक उनके घर आया, युवक ने समोसा दिलाने के बहाने बच्चे को अपने घर बुलाया। इसके बाद बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मां ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग। अपने साथ हुई घटना की जानकारी बेटे ने मां को दी, तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके इसके बाद महिला सीधे थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कबाड़ का काम करता है. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समझ पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments