Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज जमीन दिलवाने के नाम पर विधवा...

कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज जमीन दिलवाने के नाम पर विधवा से 53 लाख रुपये की ठगी

जमीन खरीदने का सपना संजोए एक विधवा ने अपनी जमा-पूंजी और बैंक ऋण से 53 लाख रुपये चुकाए लेकिन जब बैनामे की बारी आई तो बेईमानी की परतें खुलने लगीं। पहले फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री का भरोसा दिलाया गया फिर दूसरी जमीन का लालच देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। द्वितीय सिविल जज हल्द्वानी के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुखानी क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी दशरथी गर्ब्याल ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में उनके पति का निधन हो गया था। पति के फंड से प्राप्त धनराशि और बैंक ऋण लेकर वह जमीन खरीदना चाह रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी मनोज सिंह धपोला ने मार्च 2023 में भगवानपुर स्थित एक भूखंड दिखाया जो पुष्पा बोरा के नाम पर था। 20 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद उन्होंने पांच लाख रुपये नकद और दो चेक के जरिये 15 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। महिला का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उन्हें हल्द्वानी तहसील में कुछ दस्तावेज देकर रजिस्ट्री होने का विश्वास दिलाया लेकिन जांच में वे कागजात फर्जी और कूटरचित निकले।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments